समंदर में नैया पड़ी है हमारी |
दिशाहीन हम तो बहे जा रहे हैं ||
किनारा ना कोई सहारा ना कोई |
हवा के सहारे बढे जा रहे है ||
नज़ारे भी दिखते बहारें भी दिखती |
उन्हें दूर से देख खुश हो रहे हैं ||
मिलेंगी कभी तो हमें भी ये खुशियाँ |
तुम्हें देख ऊपर ये हम पूछते हैं ||
बहुत दूर पे एक रोशनी है दिखती |
उसे देख कर हम चले जा रहे हैं ||
शिकवा न कोई शिकायत न कोई |
मिला है जो जीवन जिए जा रहे हैं ||
दिशाहीन हम तो बहे जा रहे हैं ||
किनारा ना कोई सहारा ना कोई |
हवा के सहारे बढे जा रहे है ||
नज़ारे भी दिखते बहारें भी दिखती |
उन्हें दूर से देख खुश हो रहे हैं ||
मिलेंगी कभी तो हमें भी ये खुशियाँ |
तुम्हें देख ऊपर ये हम पूछते हैं ||
बहुत दूर पे एक रोशनी है दिखती |
उसे देख कर हम चले जा रहे हैं ||
शिकवा न कोई शिकायत न कोई |
मिला है जो जीवन जिए जा रहे हैं ||
किनारा ना कोई सहारा ना कोई
ReplyDeleteहवा के सहारे बढे जा रहे हैं ।।
बहुत खूब बयां किया है ज़िन्दगी को आपने
ज़िन्दगी ऐसी ही है
शुक्रिया... तुम्हारा प्रोत्साहन मुझे हमेशा प्रेरणा देता है
Delete